भोग मुक्त हो जाओ
रोग मुक्त हो जाओगे
भव रोग मुक्त हो जाओ
जीवन मुक्त हो जाओगे
~
जागो साधक भोला
अंतर्मुख हो जाओ, मौन में रहोगे
मौन हो जाओ, चैन में रहोगे
हृदय से व्यवहार करो, प्यार में रहोगे
प्रभु प्यार में रहो, आनंद में रहोगे
*
स्वावलम्बन अपनाओ, सदा स्वस्थ्य रहोगे
भजन सेवा करो, सदा व्यस्त रहोगे
सहज एकांत पाओ, सदा चुस्त रहोगे
अघोर सत्य गाओ, सदा मस्त रहोगे
*
पागल हो जाओ, दुनियादारी से बचोगे
पागल हो जाओ, महामारी से बचोगे
पागल हो जाओ, यारी प्यारी से बचोगे
पागल हो जाओ, बेवकूफ़ी से बचोगे
*
