एक जबरसत घुमाव

ओ भोले साधक!

परमार्थ में मन नहीं लगता,

मन संसार स्वार्थ में रमता,

जप जाप ताप सा भाता

अब क्या करे साधक?

*

ओ भोले साधक!

मन लगने से जप नहीं होता,

जप जपनेसे से मन लगता हे,

स्वरूप साधना में।

*

जीवन में साधना की नहीं जाती,

साधना में जीवन जीते हे,

जीवन ही साधना हे,

सदा सर्वदा।

अघोर आत्म भान अघोर आत्म मंथन, , ,

रे ऽ प्यारे ! शुरू तो करो

साधु संत सत् वचन – को माने

अब तो खुद को – शिष्य तू जाने

हर अनुभव से सीखे – वो साधक

ये दुनिया – जीवनशाला प्यारे

यह जो सिखा – सो जीवन उतारा

खुद देखा उजियाला – प्यारा

*

ये दुनिया – रख जैसी वैसी

ये दुनिया – तो ऐसी ही थी

ऐसी ही रहेगी

दुनिया से – क्या लेना देना?

सारा जीवन – व्यर्थ गवाना

हर पल – कुछ भी – सीख ना आना

*

यहा सच्चा – जो करने आया

अब तो काम – वही हे करना

साधक भोला – राम भरोसे

गुरु चरण पे – माथ टिकाके

शुरू करो साधना

बस शुरू करो साधना

*

रे ऽ प्यारे ! बस तुम शुरू तो करो यारा

अघोर आत्म मंथन अघोर आनंद भजन, ,

आनंद चिंतन

जो आनंद प्रभु-भजन मे हे

{ वो गप-शप मे नही }

जो आनंद तत्व-चिंतन मे हे

{ वो संसार-चिंता से नही }

जो आनंद सरल-त्याग मे हे

{ वो विषय-भोग मे नही }

जो आनंद असंग-एकांत मे हे

{ वो समागम-संग मे नही }

*

जो आनंद – ध्यान मे हे

जो आनंद – मौन मे हे

वो सहज – अघोर आनंद

हम से हे – हम मे हे – हम ही हे

*

वो आनंद – अपना स्वरूप हे

वो आनंद – राम मय हे

वो राम – आनन्दमय हे

वो राम ही स्व स्वरूप हे

*

जगत मे हम नही – जगत हम मे हे

हम तो – हमेशा हे – थे – रहेंगे

हमारा कुछ नही

सब कुछ राम हे

*

रामनाम स्वयं सर्व व्यापक हे

रोम रोम – राम हे

ॐ अघोर आदेश अघोर आत्म भान, ,

बातचीत

सब कैसा हे? जैसा हे, वैसा हे, बढ़िया हे।

क्या हे? सब कुछ, कुछ नहीं

कब हे? बस अभी, कल नहीं ना कल हे।

क्यों हे? ऐसे ही।

किधर हे? आप जिधर हो

दुनिया से कुछ वास्ता? पता नहीं, दुनिया क्या हे।

शादी हुई? पिछले जनम।

कभी प्यार हुआ? जबसे हे, प्यार में हे।

किसके? आप के।

क्या मज़ाक़? दुनिया मज़ाक़।

करते क्या हो? बेकार हूँ।

खर्चा पानी ? बस आप की कृपा हे।

समय कैसे बीतता हे? बस गुनगुनाते रहते हे।

सच क्या हे? सब कुछ नहीं।

आनंद में हो? आनंद हम में हे, हम से हे।

ये आनंद मुफ़्त में हे? ये बिकता नहीं, मुफ़्त भी नहीं।

कुछ अच्छी बुरी आदतें? जो भी आप से लग गई, लग गई।

कुछ करना बाक़ी हे? जी नहीं, जिस काम से आए थे, हो गया

क्या काम? कुछ नहीं।

क्या करोगे? सब हो तो रहा हे, करना क्या हे!

पागल हो? जी बिलकुल।

योगी कौन हे? योगी रोगी ही हे।

रोगी कौन हे? जो भोगी हे।

आप कौन हो? महारोगी।

क्या बीमारी? राम नाम की महामारी।

कोई आख़री ख़्वाहिश? आख़री ऐसा कुछ होता नहीं, जनाब!

मरने का डर? मरना नामुमकिन हे।

समझ? बंधन।

भगवान? साक्षात आप हो

चेतना? आप से ही हे।

कर्म? प्रभु चिंतन।

असफलता? प्रभु इच्छा।

सफलता? प्रभु कृपा।

कुछ कहना बाक़ी हे? और कुछ पूछना बाक़ी हो, तो कहे।

~

संसारी परेशान बन चल निकला, साधक भोला चाय बीड़ी कर निकला।

अघोर आत्म मंथन, , , ,

साधक परिचय

एक दोपहर साधक इधर उधर भटकते भटकते एक पुरातन शिव मंदिर आ पहुँचा। शहर के भीड़भाड़ में कही शांत जगह, वो भी जाह आप जितना समय चाहो, खुद के संग बिता पाओ तो भगवान शरण शिवालय साधक का आसरा बनती हे। साधक कुछ समय मौन रहा, फिर जब गर्भ गृह में बिलकुल एकांत पाया तब प्रणव उच्चारण कर महा मृत्युंजय मंत्र स्मरण किया। सुंदर शिवमय समय बीता।

{मंदिर के बाहर चाय की टपरी पर, साधक इस बारी दुनिया के पकड़ में ना आया। स्वस्वरूप निष्ठा कभी ना खोया।}

बुढ़ाऊँ: आप का भजन सुना, एक पवित्र शान्ति महसूस हुई। क्या कुछ समय आप से कुछ बात हो सकती हे?

साधक: जी बोलिए, महाराज।

बुढ़ाऊँ: आप का नाम?

साधक: साधक भोला राम भरोसे

बुढ़ाऊँ: ये कैसा नाम हे? आप का असली नाम पता क्या हे?

साधक: गुरु कृपा से, असली नक़ली सब भेद खतम। आप जो चाहो वो बुलाओ, हम तो भोला राम भरोसे हे। जो हूँ, जैसा हूँ, आपके सामने हूँ! अभी जहां हूँ, वो ही मेरा अतापता हे।

बुढ़ाऊँ: कौन हे आप के गुरु? क्या अध्यात्मिक जीवन जी रहे हो ? किस मार्ग से साधन हो रहा हे? कौन सा पंथ? सन्यासी हो? हम आप के बारेमे जानना चाहते हे, हम भी अध्यात्म में रुचि रखते हे, बस सांसारिक ज़िम्मेदारी से उथल पुथल हो गए थे।आप के प्रवास बद्दल कुछ बताओ।

साधक: बस एक आनंद यात्री हूँ। संत वचन सत्य वचन जानके, मानके, गुरु उपदेश पर जीवन संगीत गा रहे हे। अच्छा समय बीत रहा हे। राम नाम की महफ़िल में रंग आए हे।

बुढ़ाऊँ: आप के गुरु का नाम? कहा हे वो? क्या हम मिल सकते हे? उनका आश्रम कहा हे? आप ने गुरु कैसे पाया?

साधक: राजाधिराज सतगुरुनाथ महाराज। मेरे हृदय में निवास करते हे। पूरा ब्रम्हाण्ड उनका आश्रम हे। परमेश्वर कृपा से गुरु ने अपनाया। जब दिल और दिमाग़ का नशा उतर गया, तब गुरु तत्व सामने पाया। वो सदा चेतन वह ही था, हम देख ना पाए जो दुनियादारी के महामारी से ज़खड गए थे। भटक गये थे, संत कृपा से वापसी हुई, अब कही ना आना ना जाना।

बुढ़ाऊँ: हम कुछ समझे नहीं। सच सच बताओ साधक, हम वाक़ई जानना चाहते हे।

साधक: महाराज, अब और क्या सच हे जो आपको बताए। आप जो सुनना चाहते हो वो बताऊँ, तब ही तसल्ली होगी?

बुढ़ाऊँ: हम भी अध्यात्मिक जीवन अपनाना चाहते हे। हमें कुछ मार्गदर्शन करिए।

साधक: हम एक साधक हे, यात्री हे, सदा के लिये। हम क्या किसी को रह दिखाए। संत वाणी मार्गदर्शक हे। संत वचन सत्य वचन हे। श्रद्धा और विश्वास से संत हृदय का बोध होगा। ये सहज आनंद मार्ग हे। राम नाम की धुन जीवन संगीत हे। आत्म चिंतन, आत्म कृपा, आत्म ज्ञान ही प्रभु चिंतन, प्रभु कृपा, प्रज्ञा हे। अनुभूति, अनुभव बोध हे। गुरु बिन, दिमाग़ की बत्ती नहीं जलेगी, अध्यात्म की खिचड़ी नहीं पकेगी।

{साधक बीड़ी जलाता, चाय का आनंद ले रहा था।}

बुढ़ाऊँ: ये बीड़ी, नशा?

साधक: बीड़ी परमात्म सीढ़ी। ये हमें गेरुए वस्त्र और आडम्बर से अलिप्त रखती हे। राम नाम के नशेडी हे हम, ये नशा कभी न उतरेगा, ये बीड़ी भी कभी ना छूटेगी। कुछ पकड़ने ने छोड़ने वालोमेसे साधक नहीं। जो लिखा हे वो हो रहा हे।

बुढ़ाऊँ: हम तो आप को सज्जन सात्विक समझे। वैसे क्या कह रहे थे आप? जो जो लिखा हे सब हो रहा हे? किस ने लिखा? क्या लिखा?

साधक: सब लिखा हे, महाराज। उसने लिखा हे। अगर कोई पढ़ पाए।

बुढ़ाऊँ: हम कुछ नहीं समझे।

साधक: ये तर्क, समझ, कार्य कारण के परे हे।

बुढ़ाऊँ: हमें मोक्ष प्राप्ति चाहिए, इसी जन्म में!

साधक: हमें याने किसे? आप हे कोन? ये मोक्ष क्या होता हे?

बुढ़ाऊँ: मुक्ति, साकेत, स्वर्गलोक शायद, ऐसा ही कुछ, हम नहीं जानते।

साधक: जो आप जानते तक नहीं, वो आप को क्यू चाहिये?

बुढ़ाऊँ: वो हम नहीं जानते, बस हमें मुक्ति दिलादो, नैया पार करादे कोई।

साधक: तो आप ग़लत जगह आए हो महाराज, आप को शिवालय नहीं किसी अध्यात्मिक बनिये के दुकान में, अच्छे दाम में मुक्ति मिलेगी। वो बाहर वाला रास्ता हे, पाओ मुक्ति, भरो अपने झोले में, और फिर अपनी दुकान भी खोलो।

शिव अंदर की राह हे, आपको बरबाद कर देगी।

बुढ़ाऊँ: आप किसी सिद्ध महात्मा गुरु को जानते हो?

*

अघोर आत्म भान, , , , ,

उद्यमो भैरव:

उद्यमो भैरव:

जग जा साधक ।

पुकार आलख ।

छोड दे दुनियादारी ।

प्रभू भजन की तुरीया न्यारी ।।

विश्व { एवं } मित्र

उद्यमो भैरव:

ॐ अघोर आदेश अघोर आनंद भजन, , , , ,

सनातन

सदा चेतन

सनातन

संत साधन

सनातन

गुरूवचन

सनातन

सामगायन

सनातन

प्रभु भजन

सनातन

संकीर्तन

सनातन

राम शरण

सनातन

स्वरूप चिंतन

सनातन

नाम स्मरण

सनातन

अवधूत मगन

सनातन

हंस गगन

सनातन

सत्य वचन

सनातन

सत्चिदानंदनघन

सनातन

ॐ अघोर आदेश, , ,

दो कहा है?

हर समस्या के पीछे कोई व्यक्तित्व होता है।

जब ये व्यक्तित्व ही मिट गया तो कैसी चिंता?

किसको चिंता?

फिर क्या बाक़ी ?

फिर चिंता नहीं।

चिंतन सही

अखंड प्रभु चिंतन।

अनुभूति समुद्र मंथन।

कुछ नहीं बचेगा। 

आप भीनहीं बचोगे।

न साधना, ना साध्य, ना साधक

सब विलीन हो जाएगा 

दूजा तो अब कुछ रहा ही नहीं 

और क्या ही कुछ रहा सही?

*

ये अब तक कोई किसी को, 

लब्जों में न बता पाया।

वो कोशिश करता रहा 

वो जताने की

*

वो जीवन संगीत बन गया 

चरित्र साधु साधु हो गया 

जो जो अपनाया सब चला गया

अपनापन भी चला गया

*

गुरु कृपा असीम अपार है

गुरुजन प्रेम चमत्कार है

*

आत्मचिंतन ही परमेश चिंतन

आत्मज्ञान ही परमेश ज्ञान

आत्म कृपा ही परमेश कृपा

दो कहा है?

अघोर आत्म मंथन, ,

साधक प्रेम / संबंध

प्रभु की अमर्याद कृपा हे, गुरु आशीर्वाद कृपा साधक अपूर्ण प्रेम, प्यार, खालीपन के रिश्ते, संबंधों में फसा नही, ना किसे फसाया। लेकिन धक्के खा खा के ही सीखा। प्रलोभन, प्रयोग सब जारी था, मगर विवेक, सावधानी, सजर्गता, सत्संग अखंड शुरू रहा। जिसके चलते क्षणिक-आनंद-उपाय जो आजन्म-बंधन के दूत हे, उनकी नजरोसे साधक बच गया। अघोर-परिपूर्ण-प्रेम-स्पंदन पश्चात, परिच्छिन्न-वैयक्तिक-प्रेम-अनुभव की परिभाषा कदा हजम नही होती, ना हो सकती हे। ये ही पूर्णत्व की निशानी हे, जो वैराग्य शक्ति हे। माँ तारा मातृका हे।

भौतिक प्रेम के प्रति कुछ अच्छी-बुरी बात नही, वो अपूर्णता दर्शाती हे।जो हे वो हे। बस इतना जानना मात्र हे के {भौतिक प्रेम परिपूर्ण नही होता}। इस कारण वासना कहलाता हे। बच गये बढ़िया हे।

जो हो गया हो गया। अब अखंड सावधान भजन {स+अवधान} जारी हे, जाहिर हे। अब परिपूर्ण प्रेम हे, कोई संबंध नही। अब संपूर्ण व्यक्त हे, कोई व्यक्ति नही।

धन्य हे। ओम भोले, तेरे खेल निराले।

॥ ओम अघोर आनंद ॥

साधक

सत्य शांति प्रेम ये तत्त्व मे शामिल नही हे। वो सत् चित् आनंद स्वरूप निरंतर हे।

शिव – चित् + आनंद शक्ति

चित्-आनंद रूप: शिवोहम शिवोहम ।

शिव शिव शिव कल्याण करी ।

चित्-विलास = आरपार

अघोर आत्म भान अघोर आत्म मंथन, , , ,

मे कोन हु?

“मे कोन हु?”

जब समझो, अगर ये सवाल मेरे मन; मुझे आता ही नही, तो ‘मे’ जैसे ‘जानवर’ हू या पशु-तुल्य हू।देह तो इंसान का हे। लेकिन सिर्फ { खाना – पीना + सोना + घर-बसाना + बच्चे पैदा करना } इतनाही। ऐसे जिंदगी गुजारते गुजारते, एक दिन ‘मे’ गुजर जाना, चल बसना। माने अभी तक कहानी शुरू ही नही हुई हमारी।

“भाई! मे हु कोन? कोन हु मे?” जब ये सवाल मे खुद से करता हु, कर पाता हु; तो मे ‘इंसान’ हू, ‘मनुष्य-प्राणी’ हू। खैर अपने इंसान होने का ये एक सिद्ध-लक्षण तो हे। अच्छा! खुद का अभिनंदन किजीए। कम से कम, जो हू समझता हु, कहलाता हू, वो तो हू। हम एक जिंदा-इंसान हे ।

आगे जाके,

अगर इस सवाल को मे अक्सर टालता हु, या इसको अनदेखा-अनजाना करता हु; तो मे ‘दुनिया मे फसा’ हू। याने संसार मे भटक रहा हू। सुखी-दुखी हो रहा हूँ। मेरा कुछ नही हो सकता। मेरे लक्षण कुछ ठीक नही। मे बहिर्मुखी इन्सान हू।

अगर इस सवाल को मे सिर्फ़ पालता हू। सवाल अंदर लेके, जवाब बाहिर ढूँढ रहा हू। मतलब मुझसे जो भी दुनिया-दारी हो रही हो, वो क़ायम हे, मगर ये सवाल मेरे मन के दरवाजे पर खड़ा हे। में कभी तो कुछ करु! राह देख रहा हे। पर मे संसारी हू।जब होगा तब होगा। देखा जाएगा।

अगर इस सवाल को मे मिटाना चाहता हू, तो साधक हू। इस सवाल को मिटाना, याने मे को जानना, मे को पाना, खुद से मिलना मेरे जीवन का साध्य बन जाता हे, अगर में क्वचित आत्म जिज्ञासा रखता हु; सत्संग रमता हु; भीतर खोज रहा हु; तो मे ‘साधक’ हू। अब आर या पार।

‘स्वयं को जानना’ अगर सिर्फ़ यही एक जीवन प्रयोजन, मेरा एकमेव लक्ष्य, संपूर्ण समर्पण, मतलब अब दुनिया से कोई मतलब नही, जो होगा वो होगा, देखा जाएगा। जब मेरी अघोर साधना जारी हे, इस स्थिति मे ‘अघोर साधक’ हू। याने नित्य स्वाध्याय-उपासना-सेवा-भजन।

अगर मे आगम-शास्त्र-आदेश, सत्-गुरु-वचन, साधु-संत-वाणी को आत्मसात करने की क्षमता, इच्छा रखता हु, और कर रहा हु, हम से हो रहा हे। अपने हर एक अनुभूति से सीख रहा हु; तो में अघोर शिष्य हू।

अगर वाकई मे ‘मे’ से एकत्व, पूर्णत्व, सत् चित् आनंद स्वरूप लख जाए, तो ‘मे’ केवल परम तत्व स्पंदन हू। साक्षात परब्रह्म प्रकटीकरण ‘मे’ द्वारा हो रहा हे।

अगर सत् गुरु कृपा से, ‘मे’ स्वरूप स्थित हे , तो मे अघोर आनंद हू। जिस काम से आये थे, वो निपट गया। नैया पार। आरपार – ‘एक जबरदस्त घुमाव’। सब धन्य धन्य हे।

*

या तो मे पशु-जानवर हे, इंसान हे, जिंदा इंसान हे, संसारी हे, साधक हे, या अघोर साधक, अघोर शिष्य, अघोर आनंद हे। बस यहा तक मे की मजाल हे।

इस पश्चात असंग-अघोर-साधना।

अगर मे अंतर्मुख

बाहिर घोर हे, अंदर अघोर हे। संग घोर हे, असंग अघोर हे।

अगर ये सवाल मिट गया हे, तो संत हू।

अगर ये सवाल पूछा, तो शिष्य हू।

अगर जवाब लखाया, तो गुरु हू।

अगर बाहर ढूँढा, तो घोर हू।

अगर भीतर टटोला, तो अघोर हू।

अगर में इच्छा आकांक्षा कर रहा हू, तो में अपूर्ण हू।

अगर मे मनो कामना का पीछा कर रहा हू, तो में संसारी ।

अगर मे भोग भुगत रहा हू, तो मे

अगर में सुखी-दुखी हो रहा हू तो मे

अघोर आत्म मंथन, ,

व्यसन

कल जो मंदिर,

शराब घर नजर आता था

*

आज वो शराब घर,

मंदिर नजर आता हे

*

अब

वो व्यसन

ही

खुद में जीता हे

*

पियक्कड़ भोला

रात दिन पिता हे

~

कृपा हे

कृपा हे

कृपा हे

Blog, , , ,

पागल

भोग मुक्त हो जाओ

रोग मुक्त हो जाओगे

भव रोग मुक्त हो जाओ

जीवन मुक्त हो जाओगे

~

जागो साधक भोला

अंतर्मुख हो जाओ, मौन में रहोगे

मौन हो जाओ, चैन में रहोगे

हृदय से व्यवहार करो, प्यार में रहोगे

प्रभु प्यार में रहो, आनंद में रहोगे

*

स्वावलम्बन अपनाओ, सदा स्वस्थ्य रहोगे

भजन सेवा करो, सदा व्यस्त रहोगे

सहज एकांत पाओ, सदा चुस्त रहोगे 

अघोर सत्य गाओ, सदा मस्त रहोगे

*

पागल हो जाओ, दुनियादारी से बचोगे

पागल हो जाओ, महामारी से बचोगे

पागल हो जाओ, यारी प्यारी से बचोगे

पागल हो जाओ, बेवकूफ़ी से बचोगे

*

अघोर आत्म भान, ,

भीतर झाँको

(भीतर की ओर एक मुस्कुराती यात्रा)

हर दिन — थोड़ा और
| समझो |

हर दिन — थोड़ा कम
| उलझो |

भीतर झाँको

मूर्ख बनो — धीरे धीरे,
शांति से, आनंद में,
{ अनुग्रह में }

भीतर झाँको

खिल रहे हो,
फूल बन रहे हो,
उभर रहे हो,
बस ~ बह रहे हो —
{ सजगता में,
न कि जानने में }

भीतर झाँको

यह सब हो रहा है।
साँस चल रही हे।
अंदर और बाहर,
बिना किसी
शंका के।

खुद को बधाई दो —
{ बनने के लिए नहीं, होने के लिए }

खुद को बधाई दो —
इस अद्भुत अनुराग के लिए,
भीतरी अनुसंधान के लिए।

भीतर झाँको

तुमने खोजा हर जगह,
हर जगह खोजा —
उसे, जो तुम्हारा ही था।
और फिर पाया —
वो खोया हुआ ख़ज़ाना,
बस
भीतर झाँककर।

~

ॐ अघोर आदेश अघोर आत्म मंथन, ,

सुस्वागतम्

अऽउऽम

रे ऽऽ सच्चे ! सही जगह पधारे।

ऽऽ आरपार ऽऽ एक जबर सत् घुमाव ऽऽ एक दिन मे नही सही, एक दिन प्रभु कृपा से हो जाता हे।

ये साधक जीवन एक अखंड परिक्रमा हे, अघोर-आनंद यात्रा हे। बस इस रास्ते चलते चलो। इस राह पे डटके चलना, ही अंतिम मुकाम हे।

ये सबके बस की बात नही। हम उसे नही, वो राह हमे चुनती हे।

सब लिखा हे, अगर ऽ कोई ऽ पढ़ लिया।

वो रस्ता दिखाया, अगर ऽ कोई ऽ चल दिया।

जो जान पाया, जान पाया। जो डूब गया, सो बचगया ।॰

जो मिला खुद-से, खुद-को, जैसे के तैसे ऽऽ आरपार ऽऽ, वह अघोर-आनंद समाया।

बाकी सब अपने-अपने जगह ठीक हे, पर उन-उस सब में वो बात नही, वो बस ऊपरी-ऊपर हे, पर अपार-अपरमपार, ऽऽ आरपार ऽऽ नही।

रे ऽऽ सच्चे ! सदा सावधान, इक-पल ना छूटे आत्मभान।

॰॰। कच्चा मोह-संसार, सच्चा ऽऽ आरपार ऽऽ ।॰॰

जय हो ! सच्चे की।॰

“इस यात्रा मे आपका सदा स्वागत हे।”

ॐ अघोर आदेश, ,

ॐ आरपार आदेश

एक जबरदस्त घुमाव

साधक नित्य-नूतन जीता हे, ये यात्रा अखंड हे।

साधक स्वयं एक अनुभव-शृंखला से गुजरता हे, हर अनुभव कुछ सीखता हे। जो जाना, बन जाता हे। ये सत्संग-चर्या, साधक स्वयं की जरूरत, मोहब्बत हे। हसते-गाते वक्त अच्छा गुजरता हे। सब अघोर आनंद भजन साधन हे।

ये साधन-चर्या स्वयं अनुस्मारक हे। ये ‘सत्संग-साधन-शृंखला‘, पूज्य सत्गुरु प्रसाद हे।

तथा साधु-संत-परम-परा-वाणी, सत्-गुरु सत्-वचन की गूंज हे। जो हृदय से आरपार होके, अस्तित्व से टकराती हे। सब मोह मिटाती हे, खुद को-खुद से मिलाती हे। अब अस्तित्व का अलग से कोई नामो निशान नही। सब आरपार

साधक जब सत्-गुरु अनुग्रह अपार-कृपा-प्रसाद पाता हे, गुरु-मंडल गुरु-तत्व जुड जाता हे, सब धन्य-धन्य हो जाता हे। स्वयं में एक अपूर्व अमुलाग्र बदलाव आता हे। सब धन्य-धन्य हो जाता हे।

जीवन मे एक ज़बरदस्त घुमाव आता हे। सब धन्य-धन्य हो जाता हे।

॥ स्वान्तः सुखाय। ओम नमः शिवाय ॥

ॐ अघोर आनंद

आरपार आदेश

~

ॐ अघोर आदेश,
Scroll to Top
0

Subtotal