बस! शुरू करो

ये दुनिया रख जैसी वैसी,

ये दुनिया तो ऐसी ही थी,

ऐसी ही रहेगी।

दुनिया से क्या लेना देना?

हर पल कुछ भी सीख ना आना,

जीवन व्यर्थ गवाना।

*

यहा भोला जो करने आया,

अब तो काम वही हे करना।

साधक भोला राम भरोसे,

गुरु चरण पे माथ टिकाके,

शुरू करो साधना,

बस शुरू करो साधना

*

साधु संत सद वचन को माने,

अब तो खुद को शिष्य तू जाने,

ढूँडे जीवनशाला प्यारे,

हर अनुभव से सीखे साधक,

जो सिखा सो जीवन उतारे

खुद देखो उजियाला प्यारे।

*

यह साधक जो करने आया,

सुख साधन अब वही करेगा।

साधक भोला राम भरोसे,

गुरु चरण पे माथ टिकाके,

शुरू करो साधना,

बस शुरू करो साधना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
0

Subtotal