अवधूता, अवधूता
गीत गाता
प्रभु-प्रीत जगाता
सत्संग समाता
असंग जीता
अवधूता
*
अवधूता, अवधूता
धूनी रमाता
अलख लगता
चिलम चिताता
शून्य मे रमता
अवधूता
*
अवधूता, अवधूता
खूद को खोता
गगन समाता
ना कभी जीता
ना कभी मरता
अवधूता
*
अवधूता, अवधूता
कुछ नहीं करता
दिख नहीं पाता
बन सबकी माता
विश्व चलाता
अवधूता
*
आदेश नाथ गुरु शिष्य सहारा
सत् गुरु वचन संजीवन गीता
अवधूता, अवधूता
~
