साधक भोला राम भरोसे।
भोला साधक नाम भरोसे।
*
प्रभु चिंतन, सत्संग भजन रमता हे।
सुंदर शिव, अघोर सत्य जपता हे।।
*
सत् भाव-सहज, प्रीत सखा जनी जीता।
एकांत शांत-सुख, शून्य धूनी वो रमाता।।
*
गम्भीर सुमुख, चेतन गोरख सब भाता।
शुभ्र चित्त, एकाग्र मती स्वर पाता।।
*
साधु-संत-गुरु-नाथ वचन मनी स्मरता।
आदेश श्रवण, उत्स्फूर्त वचन धुन गाता।।
*
साधक भोला राम भरोसे।
भोला साधक नाम भरोसे।।
*
परमार्थ उपासक, स्वरूप – सेवक।
उद्यम भैरव, मुक्त सदाशिव।
हृदयी बालक, राम भगत-हरी भजे।
*
प्रभु-चिंतन, सत्संग भजन में रमता।
सुंदर शिव, अघोर सत्य में समाता।।
*
भोला साधक नाम भरोसे
साधक भोला राम भरोसे
