भोगंभोग
भोग मुक्त हो जाओ
रोग मुक्त हो जाओगे ।
भव रोग मुक्त हो जाओ
जीवन मुक्त हो जाओगे॥
*
अंतर्मुख हो जाओ, मौन में रहोगे
मौन हो जाओ, चैन में रहोगे।
हृदय से व्यवहार करो, प्यार में रहोगे
प्रभु प्यार में रहो, आनंद में रहोगे॥
*
स्वावलम्बन अपनाओ, सदा स्वस्थ्य रहोगे
भजन सेवा करो, सदा व्यस्त रहोगे।
सहज एकांत पाओ, सदा चुस्त रहोगे
अघोर सत्य गाओ, सदा मस्त रहोगे॥
*
पागल हो जाओ, दुनियादारी से बचोगे।
पागल हो जाओ, महामारी से बचोगे॥
पागल हो जाओ, यारी प्यारी से बचोगे।
पागल हो जाओ, मारामारी से बचोगे॥
*
